मेनू

बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

अपडेट Oct 29, 2023 02:38 pm IST

कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर सुसाईड कर लिया, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के मुताबिक मामला रावघाट थाना इलाके के सरगीपाल कैंप का बताया जा रहा है। जहां जवान ने मोर्चा ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। हालांकि जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक जवान का नाम वाल्मिकी सिन्हा बताया जा रहा है, जो बीएसएफ वाहिनी का जवान था। जवान बीते कल यानी शनिवार को मोर्चा ड्यूटी में तैनात था। उसी दौरान उसने खुद को गोली मार दी।

वहीं गोली की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया। इस दौरान अन्य जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो मृतक जवान लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement