मेनू

मणिपुर हिंसा में बीएसएफ का जवान शहीद, असम राइफल्स के दो सिपाहियों की हालत गंभीर

अपडेट Jun 06, 2023 06:58 pm IST
इंफाल: मणिपुर में सोमवार रात हुई हिंसा में घायल बीएसएफ जवान की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल के जवान का नाम रंजीत यादव बताया जा रहा है। राज्य के कई जिलों में कर्फ्यू के बीच सोमवार रात फिर हिंसा भड़क उठी। इसमें बीएसएफ के एक जवान घायल हो गया था जिसका कि जीवन अस्पताल में इलाज चल रहा था। जवान की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, जबकि असम राइफल्स के दो सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। राज्य में हिंसा को देखते हुए मणिपुर सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement