कोरबा। जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को ठोकर मार दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में 20 ज्यादा लोग घायल हो गए हैं वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा हादसा बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदई हसदेव पुल के ऊपर हुआ। बताया जा रहा है कि पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा टकराई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को आई गंभीर चोटें आई हैं। चार की हालात गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। बस में फंसे लोगों को बाहर निकल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।