मेनू

लापरवाही से जा सकती थी जान:12 साल की बालिका ने ताकत बढ़ाने वाली दवा समझकर पी ली कीटनाशक

अपडेट Dec 19, 2022 08:15 pm IST

शिवपुरी में 12 साल की बालिका ने फसल में डालने वाली दवा को पी लिया। बालिका की बिगड़ी तबीयत को देख परिजनों ने उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के ककरवाया गांव के रहने वाली 12 वर्षीय संजना रावत पुत्री नंदराम रावत को शरीर में कमजोरी महसूस होने लगी थी कुछ दिनों पहले उसकी मां की तबियत खराब हुई थी तब डॉक्टर उसकी मां को ताकत बढ़ाने वाली दवा दी थी। यह बात संजना को भी पता थी।

संजना को जब कमजोरी महसूस हुई तो उसने अपनी मां की ताकत बढ़ाने वाली शीशी में रखी दवा को पी लिया कुछ ही देर में उसे उल्टियां होने लगी। संजना की मां के पूछने पर संजना ने पी हुई दवा के वारे में अपनी मां को बताया। मां ने जाकर जब दवा की शीशी देखी तो उसके होश उड़ गए। जिस दवा को संजना ने ताकत बढ़ाने वाली दवा को समझ कर पी लिया था वह दवा खेत में कीड़े मारने वाली दवा थी।

इधर संजना को उल्टियां हो रहीं थी। आनन फानन में इसकी सूचना संजना के पिता को दी। इसके बाद संजना को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement