मेनू

समय-सीमा में हो प्रकरणों का निराकरण : अपर कलेक्टर

अपडेट Jun 02, 2023 10:18 pm IST
धमतरी  कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में  राजस्व अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने राजस्व के विभिन्न प्रकरणों और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर ने पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण में तेजी लाने तथा ई-कोर्ट में अनिवार्य रुप से पंजीयन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण कर आम जन की मदद करें। बैठक में नक्शा विहीन खसरों की जानकारी लेते हुए नक्शा अद्यतीकरण किए जाने कहा गया । इस दौरान अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, और व्यपवर्तन के दर्ज, निराकृत और लंबित प्रकरणों पर विस्तार से जानकारी ली गई।  


बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि अपने अधीनस्थों, राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों को कड़ाई से समय सीमा में काम करने निर्देशित करें। इस दौरान राजस्व से संबंधित अपील, पुनरीक्षण, डायवर्सन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, अभिलेख सुधार, विवादित-अविवादित खाता विभाजन, आबादी सर्वे निपटारा, अतिक्रमण, भू-अर्जन, आबादी पट्टा वितरण, भूमि अर्जन, भूमि आबंटन, जवाब दावा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी विभोर अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद सोनाल डेविड, सभी तहसीलदार तथा राजस्व सम्बन्धी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement