मेनू

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार का सवाल: देश में प्रेमी-जोड़े जाएं तो जाएं कहां?

अपडेट May 13, 2023 08:58 pm IST

रायपुर। इंदौर में एक कैफे के ऑनलाईन वीडियो को लेकर बवाल खड़ा हुआ है और कैफे के मालिक के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हो गया है।

इस कैफे ने 99 रूपये घंटे पर जोड़ों को एक छोटा सा पर्दे वाला केबिन देने का इश्तहार किया था और उसे अश्लील माना गया।

अब हम किसी प्रदेश के अश्लीलता के पैमानों पर कुछ नहीं कह सकते क्योंकि हर किसी के अपने पैमाने हैं लेकिन देश में प्रेमी-जोड़े जाएं तो जाएं कहां?

वे जब खुदकुशी करते हैं तो कोई उन्हें नहीं रोकते और जब वे कहीं मिलते हैं तो उन्हें पीटने के लिए बजरंग दल मौजूद रहता है। ऐसा हम नहीं शंकराचार्य कह रहे हैं।

इस नाजुक मुद्दे पर  इस अखबार ‘छत्तीसगढ़’ के संपादक सुनील कुमार को न्यूजरूम से सुनें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement