मेनू

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कलेक्टर व एसपी ने उठाया मिलेट्स व्यंजनों का लुत्फ

अपडेट May 17, 2023 08:36 pm IST

कोरिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले  जिला प्रवास के दौरान  कलेक्टरेट परिसर में बने कोरिया मिलेट्स कैफे पहुंची।

उनके साथ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोशिमा, एसडीएम मनेद्रगढ़ अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया रोहित कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कंगाले मिलेट्स कैफे की खूबसूरती को देखकर प्रभावित हुईं।

उन्होंने कैफे का संचालन कर रहीं समूह की दीदियों से बात कर कैफे की जानकारी लेते हुए विक्रय तथा लाभ के सम्बंध में पूछा।

उन्होंने यहां कोदो की खीर, रागी का चीला, ज्वार गुलाब जामुन, किनवा उपमा, मिलेट्स लस्सी, अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया तथा स्वयं फीडबैक फॉर्म भरकर 2800 रुपए का भुगतान किया।

उन्होंने समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement