मेनू

मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ की लागत से 5 प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया

अपडेट Apr 17, 2023 09:58 pm IST

रायपुर । राजधानी की सड़कें अब और भी खूबसूरत दिखेंगी। मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान सोमवार को शहर की पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण का घड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया। इन सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी।

रायपुर शहर के प्रमुख चौराहा घड़ी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सीएसआईडीसी के सामने वॉल पेंटिंग किया गया है, जिसमें विभिन्न कलाकृतियां बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने इस वॉल सजावटी पेंटिंग में अपने हाथों से छत्तीसगढ़ी ट्रायबल आर्ट की पेंटिंग की। वॉल पेंटिंग में हमर चिन्हारी हमर छत्तीसगढ़ अंकित किया गया है।

राजधानी की पांच सड़कों के सौंदर्यीकरण के तहत जीई रोड, वीआईपी रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड, पचपेड़ी नाका रोड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement