मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन को दी बधाई

अपडेट Nov 30, 2022 10:19 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बारहसिंघा पुनर्विस्थापन के कार्य की सफलता के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के वर्तमान और पूर्व में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बारहसिंघा पुनर्विस्थापन के प्रयासों को अच्छी सफलता मिली है। वन विभाग के कर्मियों का परिश्रम इस का आधार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि इस दिशा में भविष्य में भी श्रेष्ठ कार्य संपादित किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement