मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया
अपडेट
Nov 17, 2022 10:47 pm IST
मुख्यमंत्री
श्री शिवराज सिंह चौहान ने
पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा
के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
मीडिया के माध्यम से जारी संदेश
में कहा कि भारतीय जनसंघ और
भारतीय जनता पार्टी के संगठन का
मालवा में विस्तार करने वाले
पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा
संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों
में से एक थे। वे जनता के बीच
अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने
उज्जैन-शाजापुर का संसद में
प्रतिनिधित्व किया। सांसद के
नाते उन्होंने क्षेत्र की
समस्याओं के समाधान और जनता की
सेवा का नया इतिहास बनाया। वे
चौबीसों घंटे दीन, दुखियों,
दलितों, शोषितों, पीड़ितों और
गरीबों की सेवा में लगे रहते
थे। उनके निधन से मध्यप्रदेश के
राजनैतिक परिदृश्य में जो
शून्य पैदा हुआ है, वह आसानी से
नहीं भरा जा सकता। मुख्यमंत्री
श्री चौहान ने स्व. श्री वर्मा
के चरणों में श्रद्धा सुमन
अर्पित करते हुए परमपिता
परमात्मा से दिवंगत आत्मा की
शांति और शोकाकुल परिजन,
मित्रों और अनुयायियों को यह
गहन दुख सहने की शक्ति देने की
प्रार्थना की है।