मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जयंती पर शुभकामनाएँ दी

अपडेट Apr 18, 2023 05:48 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्य, अहिंसा और शांति के प्रतीक संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के पुण्य-विचार हमें सदैव मानवता की सेवा और कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। संत श्री सेन महाराज ने मानवता के कल्याण और सामाजिक समरसता की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर समाज को नई दिशा दी है। उनके मंगलकारी विचारों के पुण्य-प्रकाश से अनंतकाल तक यह जगत आलोकित होता रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement