मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्व. श्री पटवा की जयंती पर नमन किया

अपडेट Nov 11, 2022 11:06 pm IST

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्व. श्री सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनका जन्म मंदसौर जिले के कुकड़ेश्वर में 11 नवम्बर 1924 को हुआ। जनसंघ की स्थापना से ही वे सक्रिय कार्यकर्ता रहे। स्व. श्री पटवा 20 जनवरी 1980 से 17 फरवरी 1980 तथा 5 मार्च 1990 से 15 दिसम्बर 1992 की अवधि में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का दायित्व भी संभाला। स्व. श्री पटवा को प्रदेश में संगठन को सींचने का श्रेय जाता है। साथ ही उनकी दूरदर्शिता और अद्वितीय प्रशासनिक गुणों ने प्रदेश को नई ऊँचाइयाँ दी। प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में उनका अमूल्य योगदान रहा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की कल्पना उन्हीं की थी। साथ ही ग्राम स्तर पर पंचायत राज संस्थाओं को प्रभावी बनाने में स्व. श्री पटवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement