मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-सेवा मित्रों से संवाद किया

अपडेट Apr 20, 2023 05:42 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले के रहटगाँव में जन-सेवा मित्र एवं जन अभियान परिषद के अमले से संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाने एवं अन्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने की अपेक्षा की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उईके, क्षेत्रीय विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement