मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए नीम, आँवला और अमरूद के पौधे

अपडेट Apr 01, 2023 08:06 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, आँवला और अमरुद के पौधे लगाए। जागृत हिन्दू मंच परिवार के डॉ. दुर्गेश केशवानी, सर्वश्री कपिल तुलसानी, सुनील जैन, यश केसवानी और सुरेश शुक्ला ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को जागृत हिन्दू मंच के सदस्यों ने लकड़ी से बना गौरैया घर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्षियों के संरक्षण की यह पहल सराहनीय है, मुख्यमंत्री निवास में गौरैया घर लगा कर पक्षियों के सरंक्षण की इस मुहिम में वे भी सहभागी होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement