मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए पीपल, अमरूद और शहतूत के पौधे

अपडेट Mar 17, 2023 05:01 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ पीपल, अमरूद और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ टी.वी. न्यूज चैनल स्वराज के सर्वश्री संजय डोंगर और प्रतीक कुमार ने भी पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता श्री सरगम चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। मुख्यमंत्री जन-सेवा मित्र श्री सौरभ चौहान भी पौध-रोपण में शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement