मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपे

अपडेट Mar 16, 2023 04:13 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, करंज और चंपा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह परमार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। संगठन, जरूरतमंद महिलाओं के सहयोग तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है। संगठन की सुश्री अलका मालवीय, सुश्री उमा लोधी, श्री मितेश मारण और श्री रोहित यादव ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ टी.वी. चैनल एशियन न्यूज़ के सर्वश्री सुभाष मिश्रा, शकील साजिद, सुनील श्रीवास्तव और अंशुमन खरे ने भी पौधे लगाए। पौध-रोपण में सर्वश्री देवेन्द्र योगी, देवी सिंह लोधी, बाबूलाल देशवाली, यशवंत, श्रीमती नमिता देशवाली, देवी राम राजपूत, अजय सिंहल और मनु सिंहल भी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement