मेनू

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों के साथ पौधे रोपे

अपडेट Feb 13, 2023 09:53 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कचनार और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री स्पर्श जैन तथा श्रीमती आयुषी जैन ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनकी 45 दिन की बेटी सानवी को दुलार कर आशीर्वाद दिया। सर्वश्री मनोज जैन, मनु जैन, सौमिल और श्रीमती सीमा जैन ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री प्रशांत मिश्रा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री विजय दुबे, हरिओम त्रिपाठी तथा संजीव राय भी साथ थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement