मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल जीवन मिशन में राशि स्वीकृति के लिए केन्द्र का आभार माना
अपडेट
Nov 30, 2022 10:16 pm IST
मुख्यमंत्री
श्री शिवराज सिंह चौहान ने जल
जीवन मिशन में केन्द्र सरकार
द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने
पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
शहरी और ग्रामीण आबादी को पेयजल
उपलब्ध कराने के लिए 15381.72 करोड़ की
राशि की स्वीकृति का जन-कल्याण
का महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
इसके लिए केन्द्र सरकार का आभार
व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री
ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय जल
शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र
सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में
घर-घर पेयजल की आपूर्ति
सुनिश्चित की जा रही है। इससे
बड़ी आबादी को पेयजल की बुनियादी
सुविधा उपलब्ध हो रही है।