मेनू

मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधो-संरचना निर्माण योजना स्वीकृत : नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह

अपडेट Jan 25, 2023 05:17 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक में नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिये ‘मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधो-संरचना निर्माण योजना’ स्वीकृत की गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि योजना में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के लिये 800 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि योजना के स्वीकृत होने से नागरिकों की मूलभूत सुविधाएँ सड़क, उद्यान, सामुदायिक भवन और खेल मैदान के निर्माण आदि कार्य किये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि योजना में पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है, इससे नगरों के विकास को गति मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement