मेनू

आज अमलीपदर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

अपडेट Jul 23, 2026 12:16 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे रायपुर से रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अमलीपदर पहुंचकर श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 3 बजे तक मंदिर परिसर में रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement