मेनू

बच्चों ने भागोडीह में निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

अपडेट Jun 23, 2023 10:55 pm IST

खरसिया। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन भगवान जगन्नाथ स्वामी, भैया बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथारुढ़ होकर मौसी के घर चले गए हैं और 10 दिनों बाद लौट आएंगे। वहीं गांव गांव में 10 दिनों तक रथ यात्रा का आयोजन चलता रहेगा।

ग्राम भागोडीह में गुरुवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात बाल उत्सव समिति ने रथयात्रा निकाली। बाल उत्सव समिति गबेल मोहल्ला के सदस्य गौरव गबेल, चन्द्र प्रकाश गबेल, कमल गबेल, यमन गबेल, हरवंश गबेल, हितेश गबेल, रूपेश गबेल,  दुशियंत गबेल, राहूल गबेल, द्वारा भगवान श्रीजगन्नाथ का रथ बनाया गया और हर्ष उल्लास के साथ पूरे गांव में भ्रमण करवाया गया। वहीं ग्रामवासियों ने रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, भैया बलदेव और बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement