मेनू

दावा, 2035 में चीन के पास 1500 परमाणु हथियार होंगे:अमेरिका बोला- बेहद चिंताजनक है

अपडेट Nov 30, 2022 06:36 pm IST

चीन अपनी न्यूक्लियर फोर्स को काफी तेजी से बढ़ा रहा है। अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। दावा किया गया है कि चीन परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। अगर इसी स्पीड के साथ काम करता रहा तो 2035 तक चीन के पास 1500 परमाणु हथियार होंगे। अभी फिलहाल चीन के पास 350 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास 5,977, जबकि अमेरिका के पास 5,428 हैं। भारत के पास मात्र 159 ही परमाणु हथियार हैं।

अमेरिका सहित कई देश परेशान
पेंटागन की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने 2021 में 135 बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण भी किए। यह संख्या पूरी दुनिया में पिछले साल किए गए परीक्षणों में सबसे ज्यादा है। दुनिया का सबसे आबादी वाला देश अपनी बढ़ती हुई सेना को शक्तिशाली बनाने के लिए परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है।

अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि चीन की यह मंशा बेहद चिंताजनक है। यह देश राजनीतिक रूप से अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनने की शक्ति रखता है। चुनौती बनने के लिए एक बड़ा कारण तकनीक का भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement