मेनू

सीएम भूपेश बघेल 28 को बस्तर दौरे पर

अपडेट Oct 28, 2023 01:34 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बस्तर संभाग के कांकेर और कोंडागांव दौरे पर रहेंगे। सुबह 11.15 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वे एयरपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। इसके बाद 12.45 बजे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 2.30 बजे फरसगांव जाएंगे। फरसगांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं शाम 4.30 बजे सीएम भूपेश बघेल रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे।  बता दें कि आज राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे भानुप्रतापपुर, फरसगांव, कवर्धा और राजनांदगांव में सभा करेंगे. राहुल दोपहर 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद आज भानुप्रतापपुर और फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement