मेनू

मुख्यमंत्री चौहान ने पैरालंपिक तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया को दी बधाई

अपडेट Nov 14, 2022 05:09 pm IST
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के पैरालंपिक तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। लोहिया ने गुवाहाटी में तीन दिवसीय 22 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चेम्पियनशिप में 50 मीटर बेकस्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने सत्येंद्र सिंह लोहिया को इस प्रतिष्ठापूर्ण जीत पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सत्येंद्र प्रदेश के गौरव हैं और युवा तैराकों के लिए एक आदर्श हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement