मेनू

सीएम गहलोत ने अगले मुख्यमंत्री पद के सस्पेंस का खोला राज, कांग्रेस इस बार इनको दे सकती मौका

अपडेट Nov 07, 2023 12:55 pm IST
जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इस बीच कांग्रेस से अगला मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा ? इस सवाल को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान में अगला सीएम कौन होगा ? इसका फैसला पार्टी हाई कमान और विधायक तय करेंगे। मैंने उन सब पर छोड़ दिया है। मुझे उन पर भरोसा है। गहलोत के इस बयान के बाद फिर से सियासी हलचल मच गई है। उधर, बीते दिनों अपने बयानों में चौथी बार सीएम की दावेदारी करने वाले गहलोत के इस बयान से सियासत फिर से हैरान हो गई। आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ ? जो गहलोत के सीएम पद को लेकर उनके सुर बदल गए। इधर, गहलोत के बयान को लेकर राजनीतिक जानकार इसके मायने निकालने में लगे हुए हैं।

बीते दिनों गहलोत ने इशारों में की थी दावेदारी

कांग्रेस में पायलट और गहलोत दोनों के बीच पूरे 5 साल मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान रही। इस बीच पायलट ने भी जमकर बगावत की तो, गहलोत ने भी उन्हें निकम्मा, नकारा तक कहा। इस विवाद को थमने के लिए हाई कमान ने गहलोत और पायलट के बीच सुलह करवाई। इसके बाद पायलट शांत दिखाई दिए। फिर भी दोनों के बीच बगावत की अंदर खाने आग सुलग रही है। यह बात को सियासत भी अच्छे से जानती है। लेकिन बीते दिनों गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर चौथी बार सीएम बनने की दावेदारी पेश की। इसके बाद कांग्रेस के सियासत में फिर से हड़कंप मच गया। गहलोत ने कहा कि 'मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं। लेकिन यह कुर्सी मुझे छोड़ती ही नहीं है और आखिर में यह पद क्यों छोड़ूं। जब जनता मुझे वोट कर रही है। तब से यह बहस तेज हो गई कि क्या कांग्रेस में चौथी बार अशोक गहलोत फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement