मेनू

लोगों को लुभा रहीं रंग-बिरंगी थ्री डी वॉल पेंटिंग

अपडेट May 14, 2023 08:32 pm IST

रायगढ़ ।  शहर के मुख्य मार्ग स्थित ओवर ब्रिज के दोनों तरफ बने स्वच्छता के संदेश, सोर्स एग्रीगेशन एवं विभिन्न कलाकृतियों पर बनी मनमोहक आकर्षक थ्री डी वॉल पेंटिंग लोगों को लुभा रही है।

इसी तरह रेलवे स्टेशन के सामने बने विभिन्न कलाकृतियों की वॉल पेंटिंग से रेलवे स्टैंड स्टेशन की सुंदरता और आकर्षित हो गई है। यहां से गुजरने वाले लोग एकबारगी नजर पेंटिंग पर डालते ही हैं और इसकी सुंदरता की सराहना करते हैं।

निगम कमिश्नर संबित मिश्रा के निर्देशन में शहर के दो मुख्य स्थानों पर स्वच्छता, सुंदरता, सोर्स सेग्रीगेशन, वृक्ष बचाओ हरियाली लाओ आदि संदेश से संबंधित थ्री डी वॉल पेंटिंग बनवाई गई है। यह पेंटिंग रेलवे स्टेशन के ठीक सामने की दीवारों पर और संजय मार्केट से शुरू होकर गोगा बाबा मंदिर तक जाने वाली ओवर ब्रिज के दोनों तरफ बनवाई गई है।

दोनों ही जगहों की दीवारों पर बनी विभिन्न कलाकृतियों की पेंटिंग इतनी मनमोहक और आकर्षित है कि, यहां से गुजरने वाले लोगों को एकबारगी नजर डालने पर मजबूर करती है। रेलवे स्टेशन से अमूमन शहर के ही नहीं बल्कि दूसरे शहर, दूसरे राज्य के लोग आते हैं।

मुख्य द्वार से बाहर निकलते ही उनकी नजर इन विभिन्न मनमोहक आकर्षित कलाकृतियों की पेंटिंग पर पड़ती है। यही से वह सभी लोग जो यहां आते हैं यहां की सुंदरता को अपने मन में संजोते हैं। रंग बिरंगी कलाकृतियों से वह शहर के प्रति सुंदर और स्वच्छ होने की धारणाएं बनाते हैं और शहर की सुंदरता और स्वच्छता के लिए सकारात्मक विचार लिए अपने गंतव्य को जाते हैं।

शहर से बाहर प्रदेश के अंदर अन्य शहर या फिर दूसरे राज्य जाने के लिए ज्यादातर लोग संजय मार्केट ओवर ब्रिज का आवागमन के लिए इस्तेमाल करते हैं। ओवर ब्रिज के दोनों तरफ रंग बिरंगी स्वच्छ भारत मिशन, क्लीन सिटी ग्रीन सिटी, सुग्घर रायगढ़, महात्मा गांधी के संदेश सहित विभिन्न आकर्षित कलाकृतियों की पेंटिंग बनवाई गई है। इन सभी पेंटिंग में रंगों का इतनी सटीकता से मिश्रण किया गया है कि, यहां से गुजरने वाले लोग इन पेंटिंग को एक बार निहारते जरूर हैं और मन में रंगों का उत्साह महसूस करते हैं।

शाम के समय तो ओवर ब्रिज पर बनी कलाकृतियों के सामने सेल्फी लेने भी युवा एवं हर वर्ग के लोग पहुंच रहें है। इतना ही नहीं यहां से गुजरने वाले दूसरे शहर एवं दूसरे राज्य के लोग रुक कर इन कलाकृतियों को देखते हैं और सेल्फी व फोटो भी लेते हैं। दीवारों पर बनी इन मनमोहक पेंटिंग से एक तरफ जहां शहर की सुंदरता बढ़ रही है, वही लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement