मेनू

शहरी विकास के कार्यों को समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ करें पूरा : आयुक्त नगरीय प्रशासन

अपडेट Mar 31, 2023 05:31 pm IST

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने गुरूवार को सीहोर जिले में सीहोर, आष्टा और कोठरी नगरों का दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कायाकल्प अभियान में निर्मित की जा रही सड़कों का मुआयना भी किया। आयुक्त ने आष्टा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी बीएलसी घटक अन्तर्गत निर्मित किए जा रहे आवासों में आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कोठरी नगर परिषद कार्यालय और पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी को परियोजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने सीहोर में निर्माणाधीन एमआरएफ प्लांट का जायजा भी लिया। आष्टा विधायक श्री रघुनाथ मालवीय, संयुक्त संचालक श्री सुरेश बेलिया, अधीक्षण यंत्री श्री अलोक चौकसे, परियोजना प्रबंधक श्री राघवेन्द्र सिंह सहित संबंधित निकायों के अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पार्षद मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement