मेनू

कांग्रेस जयपुर में नहीं लेना चाहती जोखिम, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में मंत्री तक का टिकट काटने की तैयारी, पढ़ें पिंकसिटी में सियासी घमासान

अपडेट Oct 20, 2023 01:39 pm IST
जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर अभी भी इंतजार हो रहा है। बीते दिनों बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें विधानसभा के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल होने की चर्चा है। इसे लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमें कांग्रेस की पहली लिस्ट में 100 से अधिक नाम हो सकते हैं। इनमें जयपुर की 7 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए भी चयन लगभग हो चुका हैं। चर्चा है कि इस सूची में एक मंत्री का टिकट काटा गया है। जबकि 6 नाम ऐसे हैं जो मौजूदा विधायक और पूर्व प्रत्याशी हैं।

जयपुर की 8 में से सात विधानसभा सीटों के इन नामों पर चर्चा


माना जा रहा है कि दिल्ली में बीते दिनों बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया जा चुका है। राहुल गांधी की आपत्ति के कारण सूची जारी नहीं हो पाई है। उधर, जयपुर के आठ विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर नाम तय हो चुके हैं। इनमें सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, किशन पोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान, हवा महल से बृज किशोर शर्मा या सुशील शर्मा, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, बगरू से गंगा देवी और सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज का टिकट फाइनल होने की प्रबल संभावना बताई गई है।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 8 से 5 सीट जीती थी


जयपुर में विधानसभा की कुल 8 सीटें हैं। इनमें सिविल लाइंस, किशनपोल आदर्श नगर, हवा महल, मालवीय नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर और विद्याधर नगर हैं। पिछले चुनाव के आंकड़ों पर नजर डाली जाएं तो, पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जयपुर से बढ़त बनाई। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 8 में से पांच विधानसभा सीटों को अपने कब्जे में लिया। इन पांच विधायकों में से तीन गहलोत सरकार के मंत्री भी रहे। इनमें से मंत्री महेश जोशी के टिकट कटने की सम्भावना बताई गई है।

मंत्री महेश जोशी का टिकट काटने की प्रबल संभावना


जयपुर की हवा महल सीट से मंत्री महेश जोशी के टिकट काटने की प्रबल संभावना है। इसकी वजह उनके खिलाफ स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश है। वहीं कांग्रेस की ओर से करवाए गए सर्वे में भी महेश जोशी की रिपोर्ट बेहद खराब बताई गई। इसको देखते हुए कांग्रेस इस सीट को खोने का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। लिहाजा इस बार हवा महल सीट से बदलाव देखने को मिल सकता है। इसको लेकर ब्रजकिशोर शर्मा या सुशील शर्मा को टिकट देने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement