मेनू

समन्वयक समर्पित भाव से राज्य शासन की योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

अपडेट Mar 15, 2023 05:58 pm IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के समन्वयक चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते जाएँ। टीम के रूप में समर्पित भाव से राज्य शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समन्वयक सचमुच में सरकार के प्राण हैं। उन्हें राज्य सरकार के बड़े उद्देश्य को पूरा करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान समृद्धि योजना में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग, जिला और विकासखण्ड समन्वयकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेसा नियम लागू करना कोई आसान काम नहीं है। सोशल मीडिया हमारी योजनाओं को जनजातीय वर्गों तक पहुँचाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से ही प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना सामाजिक क्रांति और महिला सशक्तिकरण की दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम जन सेवा मित्र, पेसा को-आर्डिनेटर सजग रह कर चुनौती के रूप में कार्य करें। मेरे भाव और विचार जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाये। परिषद के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र जामदार भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement