मेनू

पाकिस्तान की दरिंदगी पर भड़का क्रिकेटर, आधी रात काबुल के अस्पताल पर बरसाए बम, 400 लोगों की हत्या

अपडेट Mar 17, 2026 01:35 pm IST
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ड्रग रिहैबिलिटेशन पर एयर स्ट्राइक की। उनके इस हवाई हमले से अब तक 400 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 250 लोग घायल हैं। उनके इस हमले के बाद अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है और अपने लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने अपने अंदाज में पाकिस्तान को लताड़ा है। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा।

नवीन उल हक ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान और इजरायल के बीच अंतर ढूंढना मुश्किल बताया है। उन्होंने अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर लिखा है, इजरायल और पाकिस्तानी शासनकाल के बीच अंतर ढूंढना मुश्किल है। काबुल में जन्में नवीन उल हक अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज हैं, जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।

नवीन उल हक का करियर

26 साल के नवीन उल हक ने अफगानिस्तान के लिए 15 वनडे और 48 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में नवीन ने कुल 22 विकेट लिए हैं। बता दें कि 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से अफगानिस्तान के बाहर होने के बाद नवीन उल हक ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।इस तेज गेंदबाज ने टी20 में अफगानिस्तान के लिए 7.79 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 67 विकेट लिए हैं। नवीन 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी उस अफगानिस्तान टीम का हिस्सा थे, जो सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement