मेनू

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट! जानिए आज आपके शहर में किस रेट में बिक रहा पेट्रोल-डीजल

अपडेट Nov 24, 2022 08:16 pm IST
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में उठा-पटक जारी है। पिछले कुछ वक्त में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल कीमतों (Crude Oil Price) में लगातार गिरावट आ रही है। आज यानी 24 नवंबर 2022 को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) के प्राइस में गिरावट के बाद यह 77.65 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस में भी कमी दर्ज की गई है और यह 85.41 डॉलर प्रति बैरल के आस पास ट्रेड कर रहा है। ओपेक देशों की तरफ से क‍िए न‍िर्णय का असर यह हुआ क‍ि र‍िकॉर्ड लेवल तक ग‍िरने वाला क्रूड बढ़कर एक समय 100 डॉलर के करीब पहुंच गया था। हालांकि घरेलू बाजार में प‍िछले छह महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol-Diesel Price) एक ही स्‍तर पर बना हुआ है। आज यानी गुरुवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में की बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 23 नवंबर 2022 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 186वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement