मेनू

राजधानी मेें पति-पत्नी और बेटी के शव फंदे से लटके मिले

अपडेट Dec 29, 2023 12:04 pm IST
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने एक दंपति और उनकी 14 वर्षीय बेटी के शव घर पर फंदे से लटके हुए बरामद किये हैं। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने लखनलाल सेन (48), उनकी पत्नी रानू सेन (42) और बेटी पायल के शव बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि तीनों के शव टिकरापारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी में उनके घर के एक कमरे में पंखे के सहारे लटके हुए पाये गये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement