मेनू

सज गए चर्च, आज प्रार्थनाएं:आर्चबिशप का संदेश- क्रिसमस शांति और सद्भाव के संचार का शुभ संदेश देता है

अपडेट Dec 26, 2022 12:39 am IST

राजधानी में रोशनी से सभी चर्च जगमगा गए। क्रिसमस के उपलक्ष्य में प्रदेश भर के गिरजाघर सज गए हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज ड्रेस और मुखौटों की खूब बिक्री हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा बिक्री केक की रही। सुबह से लोग तैयार होकर गिरिजाघरों में प्रार्थनाएं करने पहुंचे। इस दिन सभी क्रिश्चियन अपने घरों व चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया। भोपाल के आर्चबिशप डॉ. एएएस दुरईराज ने कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सभी से त्योहार पर सावधानियां बरतने के लिए कहा है। उन्होंने सभी को क्रिसमस व नववर्ष की बधाई दी।

आर्चबिशप ने क्रिसमस पर संदेश देते हुए कहा- प्रभु यीशु का जन्मोत्सव ‘क्रिसमस पर्व’ शांति और सद्भाव के संचार का शुभ संदेश देता है, जो पूरी मानवता को एकता, प्रेम और भाईचारे के संदेश से जोड़ता है। संत फ्रांसिस हमें क्रिसमस के दौरान पालन की जाने वाली विभिन्न परंपराओं से सादगी और पर्यावरण संरक्षण को सीखने के लिए आमंत्रित करते हैं। क्रिसमस का उल्लास हर धर्म, जाति और समुदाय में धर्मनिरपेक्ष परंपरा के रूप में दिखाई देता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement