मेनू

ऑनलाइन शॉपिंग स्‍कैम के चक्कर में बुरी फंसी दीपिका कक्कड़, कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रहा ऐसा?

अपडेट Nov 02, 2023 03:56 pm IST
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम की शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ इस जानकारी को शेयर करते हुए उन्हें भी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान किया है। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए घटना के बारे में बताया। साथ ही ये भी रिवील किया कि आखिर कैसे उनके साथ ये स्कैम हुआ। मालूम हो, दीपिका आजकल एक्टिंग से दूर हैं। वह अपने नन्हे बेटे रूहान की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। लेकिन वह यूट्यूब व्लॉग के जरिए लगातार फैंस के साथ बनी रहती हैं।

ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम का शिकार हुईं दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वह ऑनलाइन शॉपिंग खूब करती हैं। कभी अपने लिए तो कभी बेटे रूहान के लिए। एक दिन उन्हें एक पार्सल आया। डिलीवरी बॉय ने उनसे कहा कि आपको इसकी कैश ऑन डिलीवरी पेमेंट करनी होगी। एक्ट्रेस ने कर भी दी। लेकिन बाद में जब उन्होंने पैकेट खोला तो पता चला कि ये पार्सल उनका था ही नहीं।

दीपिका कक्कड़ ने धोखाधड़ी से खुद को बचा लिया

ऐसे में एक्ट्रेस ने जब पार्सल को कैंसिल करने की रिक्वेस्ट की तो वह ओटीपी मांगने लगे। जिसे देने से एक्ट्रेस ने साफ मना कर दिया। तब जाकर दीपिका कक्कड़ समझ गईं कि ये एक स्कैम है, जिसमें वह बुरा फंस सकती थीं। इसी के साथ दीपिका ने सभी फैंस को भी इस तरह के स्कैम से बचने की सलाह दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement