मेनू

रणवीर सिंह की वजह से दीपिका पादुकोण को मिली थी 'राम लीला', पहले करीना कपूर थीं फिल्म की हीरोइन

अपडेट Oct 26, 2023 03:06 pm IST
'कॉफी विद करण 8' का पहला एपिसोड टेलिकास्ट हो चुका है। पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई, और उन्होंने कई मजेदार खुलासे किए। रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी और लव स्टोरी से लेकर करियर के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। रणवीर ने एक खुलासा 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' को लेकर भी किया।

Ranveer Singh ने बताया कि Ram Leela के लिए Deepika Padukone पहली पसंद नहीं थीं। फिल्म में रणवीर के ऑपोजिट करीना कपूर थीं। रणवीर ने बताया कि Kareena Kapoor और उनके साथ फिल्म की पूरी तैयारी थी। सेट भी एकदम रेडी था। शूट शुरू होने में सिर्फ एक ही हफ्ता बचा था। लेकिन किसी वजह से करीना ने फिल्म छोड़ दी।

दीपिका के लिए संजय लीला भंसाली को मनाया

रणवीर ने बताया कि तब संजय लीला भंसाली को उन्होंने दीपिका पादुकोण का नाम सुझाया था। रणवीर के मुताबिक, उन्होंने फिल्म 'कॉकटेल' में दीपिका की परफॉर्मेंस देखने के बाद भंसाली और उनकी टीम को एक्ट्रेस का नाम सजेस्ट किया था। रणवीर सिंह बोले, 'हम लोग बैठे हुए सोच रहे थे कि किसे कास्ट करें। तभी 'कॉकटेल' रिलीज हुई थी। तो मिस्टर भंसाली, मैं और सारे असिस्टेंट डायरेक्टर्स ऑफिस में बैठे बात कर रहे थे कि फिल्म में किसे लें। मैं दीपिका पादुकोण का नाम ले रहा था क्योंकि मैंने 'कॉकटेल' देखी थी, और वह फिल्म का हिस्सा बन गईं।'

'राम लीला' के सेट पर रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी

'गोलियों की रासलीला- राम लीला' 2013 में रिलीज हुई थी, और ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में रणवीर और दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी फिल्म के सेट पर रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। फिर दो साल बाद यानी 2015 में उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली। बाद में रणवीर और दीपिका ने 'बाजीराव मस्तानी' और 83 जैसी फिल्मों में साथ काम किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement