मेनू

भारत पर्व में प्रदेश की पाक-कला और मटकी लोकनृत्य का प्रदर्शन

अपडेट Jan 31, 2023 06:17 pm IST

मध्यप्रदेश की पाक-कला और मटकी नृत्य की आज नई दिल्ली में भारत पर्व-2023 में अनूठी प्रस्तुति हुई। पोषक अनाज पर केंद्रित भारत पर्व के स्टूडियो किचन में मध्यप्रदेश के व्यंजनों- समा की खीर और राजगीर की पूड़ी की रेसीपी का सजीव प्रदर्शन हुआ। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय शेफ, इंदौर क्षेत्र श्री सतीश पाठक की इस पाक-कला प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

मालवा के मटकी लोकनृत्य की भी भारत पर्व में आज मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उज्जैन से आए श्रीमती कृष्णा वर्मा के समूह द्वारा यह प्रस्तुति दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement