मेनू

बजरंगबली की पूजा कर डिप्टी सीएम शर्मा ने ली गृह विभाग की बैठक

अपडेट Jan 03, 2024 04:44 pm IST

रायपुर। पहली बार पीएचक्‍यू पहुंचे उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद उन्‍होंने पीएचक्‍यू के आला अफसरों के साथ बैठक की। इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी अरुण देव गौतम सहित अन्‍य आला अफसर मौजूद थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार डिप्‍टी सीएम शर्मा ने पीएचक्‍यू की बैठक में सबसे पहले अफसरों से परिचय प्राप्‍त किया। इसके बाद विभागीय कामकाज की जानकारी ली। गृह मंत्री ने प्रदेश की कानून-व्‍यवस्‍थाा और नक्‍सल विरोधी अभियान पर भी अफसरों के साथ विस्‍तार से बात की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement