मेनू

आखिरी गेंद पर छक्का चूके धोनी, बताया क्यों और कैसे हार के लिए मजबूर हुई चेन्नई

अपडेट Apr 13, 2023 08:27 pm IST
CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम की तीन रन की हार का कारण बीच के ओवरों में सुस्ती को बताया। 17 गेंदों में 32 रन बनाने वाले धोनी आखिरी गेंद पर छक्का नहीं लगा सके, लेकिन उन्हें लगा कि मैच का भाग्य सातवें से 15वें ओवर के बीच तय हो गया। दरअसल, डेवोन कॉन्वे (38 गेंदों में 50 रन), शिवम दुबे (9 गेंदों पर 8 रन) और मोइन अली (10 गेंदों में 7 रन) बीच के ओवरों में रविचंद्रन अश्विन (2/25) और युजवेंद्र चहल (2/27) के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए।
बीच के ओवरों में टीम की हार हो गई थी तय
उन्होंने कहा-स्पिनरों के लिए इसमें बहुत कुछ नहीं था, लेकिन बीच की ओवरों में बहुत अधिक डॉट गेंदें थीं। अगर गेंद रुक रही होती या फिर नीची रहती तो तो ठीक है, लेकिन यहां ऐसा नहीं था। उन्होंने आगे कहा- हम (वह और रविंद्र जडेजा) आखिरी बल्लेबाजी जोड़ी थे। शुरुआत में आप नेट रन रेट को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत नहीं कर करते हैं, क्योंकि काफी ओवर्स बचे होते हैं। वहां हम और सिंगल ले सकते थे।
गेंदबाजों की गलतियों पर नजर रखता हूं
तीन बड़े छक्के लगाने पर धोनी ने कहा कि उन्होंने गेंदबाज के गलतियां करने का इंतजार किया। उन्होंने कहा- मैं बहुत सी चीजों को नहीं चाहता। मैं बस गेंदबाजों की ओर से कुछ गलतियां किए जाने का इंतजार करता हूं। आखिरी ओवर में गेंदबाज थोड़ा दबाव में था। आपको खुद को बैक करने की जरूरत थी।

निजी उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचता
वह इस बात से भी निराश थे कि उनके बल्लेबाज ओस का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने कहा- काफी ओस थी तो कुछ ओवरों के बाद बैटिंग आसान हो गई थी। हमें बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। (कप्तान के रूप में 200 मैचों पर) मैं मील के पत्थर के बारे में नहीं सोचता हूं। 199 हो या 200, इससे क्या फर्क पड़ता है। 200 मैच खेलना तारीफ की बात है। सभी का धन्यवाद, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि कुछ खास नहीं है।

धोनी की बैटिंग को लेकर सैमसन ने कहा- आखिरी के दो ओवर तनावपूर्ण थे। मैंने इसे आखिरी तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन आप उनके (धोनी) सामने कभी भी सुरक्षित नहीं हैं। वह क्या कर सकते हैं हर कोई जानता है। उनके सामने कोई भी गेंदबाज असहाय हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement