मेनू

माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव पर किया मास्क का वितरण

अपडेट Apr 29, 2023 09:29 pm IST

रायगढ़ । माँ बगलामुखी जन्मोत्सव 28 अप्रैल के उपलक्ष्य में माँ बगलामुखी सेवा समिति रायगढ़ के द्वारा स्थानीय चक्रधर नगर चौक में आम नागरिकों को ठंडा शर्बत एवं मास्क प्रसाद स्वरुप वितरण किया गया।

जिसमे सैकड़ो की संख्या में नागरिकों के प्रसाद स्वरुप शर्बत का आनंद लिया एवं आयोजन की प्रसंशा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशिक भौमिक, राकेश प्रसाद, परमेश्वर साहू, हरीश यादव, पारस यादव, प्रांशु कोरी, गोपाल ठाकुर, सुमित यादव, अमित यादव, बिट्टू बरेठ, राजा महंत, संजय दास, बेदप्रकाश सिदार सहित बगलामुखी भक्तों ने सेवा कार्य में हिस्सा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement