मेनू

ब्लॉकबस्टर सैटरडे में होगा IPL का डबल डोज, जानें कब और कहां देख सकते हैं फ्री में लाइव मैच?

अपडेट Apr 15, 2023 10:03 pm IST
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में आज यानी शनिवार 15 अप्रैल को डबल हेडर होने वाला है। मतलब कि दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। दोनों ही मैचों में जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिल सकता है। जहां आज दिल्ली अपनी पहली जीत इस सीजन की दर्ज करना चाहेगी तो वहीं शाम को लखनऊ जीत की हैटट्रिक लगाना चाहेगी। ऐसे में दोनों मुकाबले रोमांच से भरपूर होने वाले हैं इस बात की पूरी उम्मीद है। तो आइये इसी के साथ जानते हैं कि आप आईपीएल के यह दोनों लाइव मैच कब और कहां देख सकते हैं।
कहां खेले जाएंगे दोनों मुकाबले?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाला दिन का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला दूसरा मैच लखनऊ में होगा।

कितने बजे शुरू होंगे दोनों मैच?

जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स का मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement