मेनू

डॉ. ऱमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

अपडेट Dec 18, 2023 03:40 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष का पद के लिए नामांकन सौंपने वाले डॉ. रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement