मेनू

हाईस्पीड बोलेरो की टक्कर से रोड पर खड़ा ट्रैक्टर अपनी जगह से आगे बढ़ गया

अपडेट Feb 21, 2023 07:25 pm IST

पन्ना जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इससे बेगुनाह लोगों का जान भी जा रही है। लेकिन पन्ना नगर में सोमवार की शाम हुए हादसे में कोई हताहत की खबर नहीं है। लापरवाही और तेज रफ्तार के कहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें एक बुलेरो नगर के मोहन निवास के समीप अनियंत्रित हो गई।

इसने पहले तो महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के सामने खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। फिर डिवाडर से जा टकराई। इस घटना में बुलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे -39 मोहन निवास के पास सोमवार की शाम छतरपुर की ओर से एक तेज रफ्तार नया पिकअप चालक शराब के नशे में वाहन सतना की ओर ले जा रहा था।

इस बीच ऑटो को बचाने के चक्कर में चालक ने पहले तो महिंद्रा एजेंसी के बाहर खड़े नए ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नए ट्रैक्टर के चिथड़े उड़ गए। फिर आगे जाकर सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा टकराई। घटना में वाहन चालक को गंभीर चोटे आना बताया जा रहा है।

वही जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़कर जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घटना में नए ट्रैक्टर काफी ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। तो वही दूसरी ओर नई पिकअप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement