मेनू

छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने ईडी रच रही साजिश: सीएम बघेल

अपडेट May 08, 2023 09:23 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रूपए के शराब घोटाले को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है।

सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए ईडी के जरिए साजिश रची जा रही है। यह (शराब) नीति भाजपा सरकार ने 2017 में बनाई थी। 2017-18 में आबकारी मद से 3900 करोड़ रूपए की प्राप्ति हुई। हमारे शासनकाल में यह बढ़कर 6000 करोड़ रूपए हुआ।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, सीएजी तो भारत सरकार का विभाग है। सीएजी ने छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग को क्लीनचिट दी है। जब राजस्व में 1.5 गुना से अधिक वृद्धि हो गयी तो ईडी का आरोप तो वैसे ही असत्य साबित हो जाता है।

बघेल ने कहा, ईडी द्वारा लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। केंद्रीय एजेंसियां ​​भाजपा के राजनीतिक एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। ईडी का काम चुनाव में बीजेपी की मदद करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement