मेनू

भारत के तेजस का मुरीद है मिस्र, चाहता है 70 जेट... गणतंत्र दिवस 2023 पर खास मेहमान होंगे राष्ट्रपति सिसी

अपडेट Nov 27, 2022 09:03 pm IST
काहिरा : भारत ने 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया है। यह अरब जगत पर नई दिल्ली के फोकस को दर्शाता है। दूसरी ओर मिस्र के लिए भी यह एक बड़ा अवसर है जो भारत के साथ सैन्य संबंधों को बढ़ाना चाहता है। जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को मिस्र की आधिकारिक यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने काहिरा में सिसी से मुलाकात कर औपचारिक आमंत्रण सौंपा था।


मिस्र 2023 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित 9 मेहमान देशों में शामिल है। भारत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि के लिए भेजा जाने वाला न्यौता देश के करीबी सहयोगियों और साझेदारों के लिए एक सांकेतिक सम्मान है। कोरोना की वजह से 2021 और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी मुख्य अतिथि नहीं था। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो 2020 के समारोह में हिस्सा लेने वाले भारत के अंतिम मुख्य अतिथि थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement