मेनू

मिस्र का 120 सदस्यीय मार्चिंग दल कर्तव्य पथ पर परेड का हिस्सा बनेगा, मिस्र के राष्ट्रपति भी समारोह में होंगे शामिल

अपडेट Jan 22, 2023 06:35 pm IST
नई दिल्ली : 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र का 120 सदस्य मार्चिंग दल भी कर्तव्य पद पर परेड करता दिखाई देगा। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति भी भाग लेने भारत आएंगे। दूसरी ओर आईएल 38 विमान पहली बार गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगा। सितंबर 2022 में पुननिर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के उद्घाटन के दौरान जिस स्थल को पहले राजपथ कहा जाता था। उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया था। राजपथ का नाम कर्तव्य पथ होने के बाद यह पहली परेड है, जो कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित हो रही है।
कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में बहुत सारी विशेष बातें देखने को मिलेंगी, जैसे मिस्र देश का 120 सदस्य माचिर्ंग दल भी कर्तव्य पद पर परेड करेगा और मिस्र के राष्ट्रपति भी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। आईएल-38 विमान पहली बार गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेगा। और इस समारोह में कुल 50 विमान हिस्सा लेने वाले हैं। जो कर्तव्य पथ पर जांबाजी के साथ करतब दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बार कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में 42 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement