मेनू

टैक्सी चालक की हत्या और लूट के मामले में इनामी बदमाश का एनकाउंटर, इनामी अरेस्ट

अपडेट Oct 12, 2023 01:26 pm IST
सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या और लूट मामले में आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। आगरा कमिश्नरेट की थाना बाह, पिनाहट और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन टीम ने अपराधी को गिरफतार किया। टैक्सी चालक को लूटने के इरादे से अपराधियों ने रोका था। विरोध करने पर हत्या कर दी थी। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। राजाखेड़ा के जगमोहनपुरा के रहने वाले पवन उर्फ झेपा ने अपने साथियों के साथ टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया गया।

आगरा पुलसि ने टैक्सी चालक को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लियर है। फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान हत्या और लूट के मामले में वांछित इनामी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इनामी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन जिंदा कारतूसों के साथ एक अवैध तमंचा बरामद किया है। इसके अलावा उसके पास से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

डीसीपी सोमेंद्र मीणा ने पवन के एनकाउंटर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुखबिरों की सूचना के आधार पर टैक्सी चालक की हत्या और लूट के केस में इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की ओर से उसे दबोचने की कोशिश की गई तो उसने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई गई। पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली के पास से आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement