मेनू

पलक झपकते तबाह होगा दुश्मन का जहाज, समुद्र में और ताकतवर हुआ देश, सफल रहा MRSAM मिसाइल का परीक्षण

अपडेट Mar 09, 2023 03:18 am IST
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने होली से पहले देशवासियो को बड़ा तोहफा दिया है। नेवी ने मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल MRSAM यानी मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस ताकतवर मिसाइल का परीक्षण INS विशाखापत्तनम से किया गया है। यह एक एंटी शिप मिसाइल है जो दुश्मनों के जहाज को मिनटों में तबाह कर सकती है। परीक्षण के दौरान MRSAM ने टारगेट पर एकदम सटीक निशाना लगाया।
MRSAM को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने इजरायल के IAI कंपनी के साथ मिलकर बनाया है। इजरायल से भारत को मिली बराक मिसाइल भी MRSAM ही है। सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आर्मी वेपन सिस्टम में कमांड पोस्ट, मल्टी फंक्शन राडार, मोबाइल लॉन्चर सिस्टम होता है। यह इजरायल की खतरनाक मिसाइल बराक-8 पर आधारित है। MRSAM मिसाइल पूरी तरह से भारत में तैयार हुई है, इसके निर्माण के साथ ही देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है।

क्या है खासियत

MRSAM को सितंबर 2021 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। मिसाइल 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाली किसी भी मिसाइल, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, निगरानी विमानों और हवाई दुश्मनों को मार गिराने में सक्षम है। एक बार लॉन्च होने के बाद MRSAM आसमान में सीधे 16 KM तक टारगेट को गिरा सकती है। MRSAM का वजन करीब 275 किलोग्राम होता है। लंबाई 4.5 मीटर और व्यास 0.45 मीटर होता है। इस मिसाइल पर 60 किलोग्राम वॉरहेड लगा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement