मेनू

दुरंतो-हमसफर में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा

अपडेट Dec 16, 2023 02:57 pm IST

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा हावड़ा से 18 व 19 दिसम्बर को तथा सीएसएमटी से 19 व 20 दिसम्बर को उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा इंदौर से 19 दिसम्बर को तथा पुरी से 21 दिसम्बर  को उपलब्ध रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement