मेनू

काव्या मारन की अदाओं पर फिदा हुए फैंस, ये तस्वीरें लगा रहीं आग

अपडेट Apr 03, 2023 06:18 pm IST
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह अपनी टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं। जब वह स्टेडियम पहुंचती हैं तो मैच के मोमेंट्स पर उनकी प्रतिक्रिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर होते हैं।

राजस्थान की जीत से ज्यादा चर्चे

सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान से 72 रनों से हार मिली। राजस्थान की जीत से अधिक सोशल पर काव्या मारन को लेकर चर्चा हो रही है। बेहद खूबसूरत काव्या की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

टीम के प्रदर्शन पर दिखीं निराश

काव्या की टीम के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। राजस्थान ने बटलर, यशस्वी और सैमसन की फिफ्टी के दम पर 203 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 131 रनों पर ढेर हो गई। वह टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखीं।

कप्तान एडेन मार्करम अभी टीम में नहीं हैं

टीम के नियमित कप्तान एडेन मार्करम नेशनल टीम की ओर से खेल रहे हैं। इस वजह से वह SRH से नहीं जुड़ सके हैं। उनकी जगह भुवनेश्वर ने कप्तानी की।

टीम को चीयर करने से ऑक्शन तक में लेती हैं हिस्सा

काव्या ऑक्शन में तो शामिल होती ही हैं, साथ ही लगभग हर मैच में टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम भी पहुंचती हैं।

दिल हार जाते हैं फैंस

जब भी काव्या स्टेडियम पहुंचती हैं तो दर्शकों और फैंस की निगाहें उनपर होती हैं। कैमरा काव्या की ओर गया नहीं कि स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर शेयर होने लगते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement