मेनू

कार्तिक आर्यन को देख फैंस हुए हक्का-बक्का! आखिर वीडियो में ऐसा क्या देख लिया?

अपडेट Nov 10, 2023 03:33 pm IST
बॉलीवुड में भी दिवाली सेलिब्रेशन की धूम चल रही है। पहले फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर पार्टी हुई, जिसमें इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों ने शिरकत की। अब एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी दीपावली का जश्न मनाया। उनकी पार्टी में कार्तिक आर्यन भी पहुंचे, जिन्हें उनका एक्स बॉयफ्रेंड कहा जाता है। हालांकि, कार्तिक को देख फैंस हक्का-बक्का हो गए। यूजर्स अजीबोगरीब कॉमेंट्स भी कर रहे हैं, आखिर ऐसा क्या हो गया, आइये जानते हैं।

Sara Ali Khan की दीवाली पार्टी में कार्तिक आर्यन के अलावा अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर सहित तमाम सितारों ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कार्तिक आर्यन की हो रही है, क्योंकि उनका लुक देख फैंस शॉक्ड है।

ऐसे-ऐसे सवाल पूछ रहे लोग

Kartik Aaryan को देख लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। किसी ने बोला कि शेव करने के बाद वो एकदम अलग नजर आ रहे हैं तो किसी ने पूछा कि अचानक कार्तिक का चेहरा क्यों बदल गया है? एक ने लिखा, 'लड़के शेविंग करने के बाद बुरे ही लगते हैं।'

साल 2020 में कर रहे थे डेट!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सारा और कार्तिक ने साल 2020 में 'लव आज कल 2' फिल्म में काम किया था, तब उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इनका रिश्ता लंबा नहीं चला था और ब्रेकअप हो गया था।

सारा और कार्तिक की अपकमिंग मूवीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' में देखा जाएगा। इस मूवी का डायरेक्शन कबीर खान करेंगे। सारा की बात करें तो उन्हें 'ऐ वतन मेरे वतन' में देखा जाएगा, जो OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। उनके पास 'मेट्रो... इन दिनों' भी है। वो जगन शक्ति की एक मूवी में नजर आएंगी। इसके अलावा 'मर्डर मुबारक' भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement